Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u812455012/domains/thehintmedia.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/core.php on line 212
Nationalखेल

MS Dhoni announces retirement from international cricket| धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, WC के सेमीफाइनल में खेला था आखिरी मैच।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। बता दें कि 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मुकाबला खेला था उसके बाद से वह टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब अचानक से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन कूल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर संन्यास का ऐलान किया। इस वीडियो के पीछे मैं पल दो पल का शायर हूं… गाना बज रहा है और इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी का पूरा सफर दिखाई दे रहा है। उन्होंने लिखा कि 7 बजकर 29 मिनट से उन्हें रिटायर माना जाए।

क्रिकेट से दूर हो गए थे धोनी॥

विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रन आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया था और फिर भारतीय सेना की ट्रेनिंग में चले गए थे। हालांकि, यह माना जा रहा था कि वह टी20 विश्व कप खेल सकते हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। मगर कोरोना वायरस महामारी की वजह से 2020 में होने वाला विश्व कप टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने संन्यास से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र लिखा था और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से संन्यास का ऐलान किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले से हुई थी और फिर साल 2007 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। फिर धोनी की सफलतम कप्तानी कहा थमने वाली थी। उनकी कप्तानी में फिर टीम इंडिया ने 2011 का विश्व कप भी अपने नाम कर लिया।

साल 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीसरा खिताब जीता और इंग्लैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 2014 में फिर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Admin
the authorAdmin