Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u812455012/domains/thehintmedia.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/core.php on line 212
CityCovid 19The हिन्ट काशीस्वास्थ

PM consotituency | वाराणसी में कोरोना का क़हर जारी, शुक्रवार को सामने आऐ 184 नये मामले, संख्या बढ़कर हुई 8735, आज चार मरीजो कि हुई मौत।

वाराणसी। भारत की धार्मिक व सांस्कृतिक राजधानी व प्रधानमंत्री के संसदीय छेत्र वाराणसी में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वाराणसी जिला प्रशासन के अनुसार जिले में गुरुवार सायंकाल से शुक्रवार सायंकाल तक लैब से प्राप्त 3283 लोगों की सेंपल रिपोर्ट में कुल 184 संक्रमित मरीज सामने आऐ है। वहीं इस ख़तरनाक बीमारी से आज जिले में चार और मरीजो की मौत हो गयी है। जिनमें शिवाला भेलूपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, चौकाघाट ढेलवड़िया निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पांडेयपुर निवासी 66 वर्षीय पुरुष और शिवपुर निवासी 55 वर्षीय महिला ने बीएचयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं राहत भरी ख़बर यह रही के जनपद में कुल 170 लोग स्वस्थ भी हुवे है। इनमे होम आइसोलेशन सें 161 और 9 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गऐ है।

इस खतरनाक बीमारी से वाराणसी में अबतक कुल 150 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 8735 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 1868 है। जिनका इलाज चल रहा है। जबकि अब तक कुल 6717 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। इनमे बड़ी संख्या में होम आइसूलेसन में इलाज करवा रहे मरीज भी शामिल है।

आज शुक्रवार को सामने आऐ 184 नये संक्रमित मरीजो के विवरण इस प्रकार है॥

Admin
the authorAdmin