त्रिनिदाद। कैरेबियन प्रीमियर लीग |CPL 2020| का फाइनल मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में गुरुवार 10 सितंबर को खेला गया। ट्रिबैगो नाइटराइडर्स ने सेंट लूसिया की टीम को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। वह 2015, 2017 और 2018 में भी चैंपियन बना था।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ट्रिबैगो नाइटराइडर्स के मालिक हैं। वहीं, प्रीति जिंटा सेंट लूसिया की मालकिन हैं। इस मैच में सेंट लूसिया ने नाइटराइडर्स को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे नाइटराइडर्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। उसके लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए हैं। सिमंस ने 49 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाए। उन्होंने 4 छक्के भी जड़े।
ब्रावो ने 47 गेंद की पारी में 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए। नाइटराइडर्स की टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। उसने सभी 12 मुकाबले जीते।
सेंट लूसिया जॉक्स के लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। मार्क दयाल ने 29 रनों का योगदान दिया। नाइटराइडर्स के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।