वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिये शुरू की गई मिशन शक्ति अभियान तहत यातायात पुलिस लाइन के आडिटोरियम मीटिंग हाल में मंगलवार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
गोष्ठी के दौरान जनपद के प्रत्येक थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुवे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा की जाएगी। अभियान में बच्चियों व महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। शोहदों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों जैसे चौराहों, बाजारों, मॉल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान व अन्य हाट स्पाट इलाकों में असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी महिलाओं व छात्रों के साथ छेड़खानी, अभद्रता, अश्लीलता को रोकना प्रथम उद्देश्य है। अभियान को सफल बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाक़ों में पुलिस की पहुंच होगी।

रविवार कों सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया गया गठन॥
महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सभी थानों मे महिला हेल्प लाइन डेस्क का गठन करने का आदेश दिया है। जिसके बाद वाराणसी में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद सभी थानों पर महिला हेल्पलाइन डेस्क का शुभारम्भ किया गया।
आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया कि उत्तर प्रदेश के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया जाए। जिसमें महिला से संबंधित अपराध पर दिए गए प्रार्थना पर जल्द से जल्द से कार्यवाही की जाए, महिला “डेस्क हेल्पलाइन” से महिला सशक्तीकरण को भी बल मिलेगा।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल, पुलिस अधीक्षक अपराध सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।