Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u812455012/domains/thehintmedia.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/core.php on line 212
PoliticsState

Amit Shah in Kolkata for a 2-day visit: स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे अमित शाह, कहा- उनके आदर्श आज की दुनिया में भी बने है प्रासंगिक।

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तर कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के महापुरुष के आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक हैं। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की संस्कृति तथा मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति, दृष्टिकोण और मूल्यविश्वभर में पहुंचाए। उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता को आपस में जोड़ा।

उनकी जन्मस्थली पर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उनके आदर्श आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि आज के समय में उनके आदर्शों की आवश्यकता कहीं अधिक है।’’ शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा।

Admin
the authorAdmin