Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u812455012/domains/thehintmedia.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/core.php on line 212
NationalPoliticsState

Congress tickets are distributed in BJP office- Manish Sisodia: भाजपा कार्यालय में बंटते हैं कांग्रेस के टिकट! मनीष सिसोदिया बोले- कांग्रेस और भाजपा एक ही विकल्प, आम आदमी पार्टी दे सकती है टक्कर।

अहमदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। दिल्ली के अलावा अब आम आदमी पार्टी |AAP| 6 नए राज्यों में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। ऐसे में गुजरात से मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी |BJP| को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के टिकट भाजपा कार्यालय में बंटते हैं ऐसे में आने वाले चुनाव में भाजपा की लड़ाई आम आदमी पार्टी से है ना की कांग्रेस से।

मनीष सिसोदिया ने कहा “कांग्रेस और भाजपा एक ही विकल्प है। लोग कहते है कि कांग्रेस के तो टिकट भी भाजपा कार्यलय में बैठकर ही बंटते है। इसलिए आज लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है।” मनीष ने शनिवार को अहमदाबाद में एक रोड शो भी किया है।

इस दौरान उन्होने कहा “आज गुजरात के लोग बीजेपी का सफाया चाहते हैं, लेकिन उनके पास विकल्प नहीं है।” सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में लोग भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस को वोट देते हैं और कांग्रेस के नेता जीतकर भाजपा में शामिल हो जाते हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की नहीं है। आज लोग गुजरात से और निकाय चुनावों में भाजपा को हटाना चाहते हैं इसलिए आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही विकल्प है। लोग कहते हैं कि कांग्रेस के तो टिकट भी भाजपा कार्यलय में ही बंटते हैं। इसलिए आज लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है।

Admin
the authorAdmin