Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u812455012/domains/thehintmedia.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/core.php on line 212
Cityfarmers protest against agricultural billsFarmers protest UpdatesStateUP News

Ghazipur border closed again after a portion was opened for traffic movement: किसानों के लागातार प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने फिर किया गाजीपुर बॉर्डर बंद।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार दोपहर को गाज़ीपुर बॉर्डर को फिर बंद कर दिया। इससे कुछ घंटों पहले एनएच-9 का एक हिस्सा गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। यह रास्ता 26 जनवरी से ही बंद है जब गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा भड़क गई थी।

सुबह में सड़क का एक हिस्सा खोल दिया था जो दिल्ली से गाज़ियाबाद की ओर जाता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले साल नवंबर के अंत से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Admin
the authorAdmin