Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u812455012/domains/thehintmedia.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/core.php on line 212
PoliticsStateWest Bengal elections 2021

Mamata Banerjee files nomination from Nandigram: ममता बनर्जी ने दाखिल किया नामांकन पत्र तो शुभेंदु अधिकारी ने दिया यह बड़ा बयान।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हल्दिया में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की और फिर हल्दिया पहुंचीं। जहां पर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। नंदीग्राम में ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ होगा।

उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं। हालांकि, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनौती दी थी कि वह यहां से आकर चुनाव लड़ें। जिसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट को छोड़कर नंदीग्राम पहुंचीं, जहां से उन्होंने आंदोलन किया था।

ममता बनाम शुभेंदु॥

भाजपा से लोहा लेने के लिए ममता बनर्जी ने सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पकड़ ली है। नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। जबकि शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेका और फिर नंदीग्राम में रोड शो किया।

ममता बनर्जी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शुभेंदु अधिकारी की पहली टिप्पणी सामने आई। जिसमें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। वो प्रधानमंत्री को बाहरी कहती हैं लेकिन नंदीग्राम की जनता उन्हें क्या कहें ? शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि ममता बनर्जी अवसरवादी हैं और उन्हें वह हराएंगे, यहां भाजपा की जीत पक्की है। शुभेंदु ने कहा कि यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि यह राजनीतिक लड़ाई है।

Admin
the authorAdmin