प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में |NSUI| के पूर्व जिला अध्यक्ष की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने उनके साथी को भी लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से भड़क उठे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के वारी खुर्द में एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल पांडे की बीती रात हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके साथी को भी लहूलुहान कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने आक्रोश जताया है।