Nationalस्वास्थ

ब्लैक और व्हाइट के बाद अब येलो फंगस का अटैक, दोनों सें है ज्यादा ख़तरनाक, ऐसे फैलती है ये घातक बीमारी।

After black, white, now yellow fungus is here. Know causes & prevention.

नई दिल्ली। देश मे ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस जैसी घातक बीमारी के साथ ही अब येलो फंगस ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद में येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है। डॉक्टर्स के मुताबिक येलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है। डॉक्टर्स के अनुसार इसकी वजह से शरीर में होने वाले घाव धीमी गति से भरते हैं और ये बीमारी आस-पास की गंदगी की वजह से फैलती है।

येलो फंगस के लक्षण॥

  • सुस्ती आना
  • कम भूख लगना
  • बिल्कुल भी भूख न लगना
  • वजन कम होना

दोनों से ज्यादा खतरनाक है येलो फंगस॥

येलो फंगस को ब्लैक औऱ व्हाइट फँगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बीमारी बहुत घातक है जो शरी के अंदर से शुरू होती है और काफी दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में आप नहीं पहचान सकते कि आप येलो फंगस के शिकार कब हो गए।

गंदगी के कारण तेजी से फैलता है यलो फंगस॥

अभी तक की जानकारी के मुताबिक यलो फंगस गंदगी के कारण किसी भी मरीज को हो सकता है। इसलिए अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें। सफाई और स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखकर इस बैक्‍टीरिया या फंगस को दूर किया जा सकता है। पुराने खाद्य पदार्थों को जल्द से जल्द हटाने से इसके खतरे से बचा जा सकता है।

Leave a Reply