CityState

मां की डांट के बाद फंदे पर झूला 6वीं क्लास का छात्र! सुसाइड नोट में लिखा- फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपए गंवा चुका हूं, आई एम सॉरी मां, आप रोना मत..!

MP- Class 6 student commits suicide after mom scolds him over play online Video Game.

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां मां की डांट के बाद 6वीं के छात्र ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पिता सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल मां ने ऑनलाइन गेम में पैसे खर्च करने को लेकर 13 साल के अपने इकलौते बेटे को डांट दिया, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। किशोर ने फ्री फायर खेलते हुए 40 हजार रुपए गंवाने की बात लिखी है। इसके साथ ही, लिखा है- आई एम सॉरी मां, डोंट क्राइ।

जानकारी के मुताबिक़, सागर रोड पर विवेक पांडेय अपनी पत्नी प्रीति पांडेय, बेटे कृष्णा और बेटी के साथ रहते हैं। विवेक पैथालॉजी संचालक हैं, जबकि प्रीति जिला अस्पताल में हैं। कृष्णा 6वीं क्लास का छात्र था। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे पिता पैथोलॉजी पर थे, जबकि प्रीति अस्पताल में थीं। इसी दौरान मां को खाते से 1500 रुपए कटने का मैसेज मोबाइल पर मिला। मां ने घर पर मौजूद बेटे को फोन लगाया। पूछा कि ये पैसे क्यों कट गए। बेटे ने बताया, यह ऑनलाइन गेम के कारण कटे हैं। मां ने नाराजगी जताते हुए उसे डांट लगा दी।

इसके बाद कृष्णा कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर में मौजूद बड़ी बहन ने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया, तो जवाब नहीं मिला। बेटी ने पिता को इस बारे में बताया। माता-पिता तुरंत घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर देखा, तो अंदर कृष्णा फंदे पर लटका हुआ था।

Leave a Reply