State

गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये हो रही वोटिंग, पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट।

Gujarat: PM Modi’s mother casts vote in Gandhinagar Municipal Corporation elections.

अहमदाबाद। गुजरात में गांधीनगर नगर निकाय (जीएमसी) चुनाव के लिये वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शहर के रायसन गांव के एक मतदान केंद्र पर गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में वोट डाला है। जीएमसी के 11 वार्डों की 44 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रचार शुक्रवार की शाम थम गया था। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिये रोड शो किया, जो राजधानी से होकर गुजरा। पांच अक्टूबर को परिणाम घोषित किये जाएंगे।

बता दे की यह चुनाव अप्रैल में होने थे, जिन्हें कोविड-19 के चलते टाल दिया गया था। गांधीनगर में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.8 लाख है। जीएमसी के प्रत्येक वार्ड में चार सीटें हैं। साल 2016 में जीएमसी में आठ वार्ड थे, जिनकी संख्या सीमांकन तथा और इलाकों को जोड़ने के बाद 11 हो गई थी। पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 16-16 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के आने से इन चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। आप ने दावा किया है कि लोग उसे भाजपा तथा कांग्रेस के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply