Uttar Pradesh

यूपी- सपा महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, जूही सिंह बनी अध्यक्ष।

National Executive of SP Women's Wing declared.

लखनऊ। यूपी मे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपना संगठन मजबूत करने में लगी है। जिसके चलते सपा लगातार विभिन्न प्रकोष्ठों की कमेटी का गठन कर चुनाव के लिए टीम तैयार कर रही है। विगत दिनों पर छात्रसभा की कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। अखिलेश यादव ने जूही सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला सभा की अध्यक्ष बनाया। साथ ही 45 राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची भी जारी की गई है।

इनको मिली महासचिव और सचिव की जिम्मेदारी॥

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, महासचिव पद पर 4 को मनोनीत किया गया है, जिसमें निधि यादव, श्रेया वर्मा, रचना सिंह यादव और समीना खालिद शामिल हैं। साथ ही सचिव पद पर 22 की नियुक्ति की गई है. जिसमें जेबा रिजवान जहीर, अम्बेश कुमारी, निशा शर्मा, कृष्णा सिंह, राधा यादव, डा. सीमा सिंह पटेल, मीणा तिवारी, जाह्नवी यादव, दीपा यादव, अनीता राकेश पासी, कृति कोल, सय्यद जरीन, सुनीता सिंह, रीना सुभाष पासी, प्रतिभा सिंह, प्रीति सिंह रावत, निशा शर्मा, जेबा यास्मीन, सीमा प्रधान, राजेश कुमारी यादव, शाहिस्ता परवीन, आशालता सिंह और चमन आरा शामिल हैं. कार्यकारिणी में 19 सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है.

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 72 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर चुकी है। जिसमें 24 सचिव और 40 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पांडेय और जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें उपाध्यक्ष संजीव दुर्जन और अरविन्द यादव, महासचिव बंटी यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव समेत कल्लू गुर्जर, मोहम्मद जीशान अंसारी, अपर्णा चौहान, शैलेश श्रीवास्तव, हरिकेश यादव पहलवान, अफजल खान, मरम धिरूपति, जुबैर खां सहित अन्य पदाधिकारी मनोनीत किए गए है। इनके अलावा 6 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 26 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत हुए है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी युवजन सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी गठित कर दी गई है। इसमें मोहम्मद फहद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वरुण यादव, कृष्ण कुमार पटेल, संतोष यादव, प्रकाश नारायण झा, उदय प्रकाश यादव, शांतनु प्रताप सिंह, शोएब अहमद को समाजवादी युवजन सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

Leave a Reply