CityUP News

अलीगढ़- चार साल के बच्चे का अपहरण, बाइक सवार बदमाशों ने किया अगवा, तलाश में जुटी पुलिस।

Bike-borne miscreants kidnap 4-year-old boy in UP's Aligarh.

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छर्रा अड्डा पुल के नीचे रह रहे मजदूर परिवार के बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक सवार अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ छर्रा अड्डा पुल के नीचे नगर निगम के मैदान में एक मजदूर परिवार झोपड़ी डालकर रहता है। झोपड़ी के पास ही चार साल का बच्चा बहन के साथ खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए और लांगुरा खिलाने के बहाने बच्चे को लेकर चले गए। घटना सुबह 10:30 बजे की है।

बहन के शोर पर परिवार हरकत में आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक अपहरणकर्ताओं का कुछ पता नहीं चल पाया था।

Leave a Reply