State

गौ तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, 6 गिरफ्तार।

Cattle smugglers attack police in West Bengal's Cooch Behar, many cops injured.

कूचबिहार। देश में गौ तस्करी का मामला बराबर सामने आता रहता है। बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर पर भी लगातार गौ तस्करी की खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के मेखलीगंज के पुलिस को गौ तस्करी की सूचना मिली। गौ तस्करी की खबर मिलते ही पुलिस उस जगह पर पहुंची। लेकिन पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गौ तस्करों के हमलों में कम से कम 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा के काफी नजदीक गौ तस्करों ने गायों को एकत्रित कर रखा था। सूचना मिलने पर जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो गांव के लोगों ने मिलकर पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कई पुलिसकर्मियों के पीठ पर काफी चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को मेखलीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची और तस्करी के लिए एकत्र की गई गायों को बरामद किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस बल ने इलाके में जाकर 34 गायों को बचाया है। इसके साथ ही 4 महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इलाके में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply