दुःखद

बाबा इकबाल सिंह का निधन, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख।

Padma Shri Baba Iqbal Singh breathes his last at 95, PM Modi pays tribute.

नई दिल्ली। बाबा इकबाल सिंह का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बारू साहिब में निधन हो गया। वह 96 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाबा इकबाल सिंह का चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्हें बारू साहिब लाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने बाबा इकबाल सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था।

बाबा इकबाल सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत इत्यादि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले इक़बाल सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री के लिए चुना गया। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, कि बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से आहत हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में अथक प्रयास किया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी और परोपकारी शिरोमणि पंथ रतन सरदार बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित बाबाजी की मानवता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा और सम्मान किया गया था।

Leave a Reply