CityStateजुर्म

ऑर्डर बदलने की बात पर खफा बावर्ची ने वेटर पर चाकू से किया हमला, मुंबई के थ्री स्टार होटल में बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

Mumbai: Cook kills waiter at 3-star hotel in Andheri after fight over change of order.

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तीन सितारा होटल के बावर्ची ने एक वेटर की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। वेटर और कुक के बीच ग्राहक के ऑर्डर में बदलाव को लेकर विवाद हुआ था।

अंधेरी इलाके में स्थित थ्री स्टार होटल में हत्या की वारदात शुक्रवार सुबह हुई। वेटर जगदीश जलाल (42) की हत्या के बाद आरोपी माधव मंडल (27) फरार नहीं हुआ। उसने होटल में पुलिस पहुंचने का इंतजार किया ताकि वह सरेंडर कर सके। इसके बाद सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस थाने के जवान मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया।

उत्तराखंड का रहने वाला था मृत वेटर॥

पुलिस ने बताया कि मृतक जगदीश जलाल उत्तराखंड का रहने वाला था। वह और आरोपी मंडल एक साल से अधिक समय से होटल में काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि वेटर व बावर्ची के बीच पहले गुरुवार रात करीब 1 बजे विवाद हुआ था, लेकिन उनके साथियों ने दोनों को शांत करा दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों के बीच फिर बहस और विवाद हो गया। इसी दौरान होटल के कुक ने वेटर को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

होटल के स्टॉफ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब से यहां काम करने आए, तब से पहली बार ऐसी वारदात देखी। जलाल से बहस तेज होती ही कोई कुछ समझ पाता इससे पहले मंडल किचन में गया और वहां से चाकू उठा लाया और जलाल के सीने में घोंप दिया। एमआईडीसी के पुलिस इंस्पेक्टर दीपक सुर्वे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply