PunjabState

प्लेन से उतारे गए पंजाब के सीएम भगवंत मान! सुखबीर बादल बोले- पंजाबियों को किया शर्मिंदा।

Punjab CM Bhagwant Mann deplaned from Lufthansa plane for being drunk, delays flight by 4 hours.

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से विवादों में पड़ते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्हें प्लेन से उतारे जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सुखबीर बादल ने लिखा कि सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वह बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। इसके साथ ही सुखबीर बादल ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं। अकाली नेता ने दावा किया कि इससे उड़ान में 4 घंटे की देरी हुई। वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं पहुंच सके।

एक अन्य ट्वीट में सुखबीर बादल ने लिखा कि चौंकाने वाली बात यह है कि पंजाब सरकार अपने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ी इन खबरों पर चुप है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देने की जरूरत है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए। कांग्रेस नेता और पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने उन रिपोर्टों की गहन जांच की मांग की कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में उतारा गया था क्योंकि वह कथित तौर पर यात्रा करने की स्थिति में नहीं थे।

Leave a Reply