CityUP News

उन्नाव में थाने के अंदर युवक ने खाया जहर, युवती को भागने के आरोप में लाई थी पुलिस।

Man consumes poison on police stn campus in UP's Unnao.

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। थाने के अंदर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं एसपी ने बताया कि युवक थाने के अंदर गया ही नहीं, उसने बाहर ही कहीं कुछ खा लिया था। जानकारी के मुताबिक हसनगंज कोतवाली इलाके के रहने वाला अवधेश कुमार एक लड़की को भगा ले गया था। इसी मामले में उसे थाने लाया गया था, जहां जहर खाने की घटना सामने आई है।

परिजनों का आरोप है कि लड़की भागने के आरोप में अवधेश थाने गया था और वहीं कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़के की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन वहां हालत में सुधार न होने पर उसे हैलेट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि लड़के ने थाने के अंदर कुछ नहीं खाया था, यहां तक कि वह थाने में गया ही नहीं। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक अपने ही सगे मामा की लड़की को अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस में शिकायत आई तो पुलिस ने लड़की और लड़के को बरामद किया था। इसके बाद लड़की को बयान के लिए वन स्टाप सेंटर भेजा गया था।

समझौते के दौरान लड़के ने कुछ खाया॥

एसपी ने कहा कि सगे रिश्तेदार होने के कारण दोनों पक्ष थाने के बाहर ही कहीं समझौता कर रहे थे, उसी दौरान लड़के ने कुछ खा लिया था। लड़के को लड़के को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply