कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिरसा मुंडा जयंती पर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। मंगलवार को बिरसा मुंडा जयंती पर झाड़ग्राम पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,”केन्द्र सरकार ने बंगाल के 100 दिनों के काम के पैसे को रोक कर रखा है। “
ममता ने कहा केन्द्र को राज्य के बकाया पैसे देने ही होगें। या तो पैसे दो या तो गद्दी छोड़ो। ” जनसभा से मुख्य़मंत्री ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाए कि केंद्र सरकार हमसे जीएसटी ले रही है, पर हमारे 100 दिन के रोजगार का पैसा नहीं दे रही। केंद्र सरकार के इस रवैए से बंगाल की जनता वंचित हो रही है। जब तक केन्द्र हमारा पैसा नहीं देगा तब तक हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।”
बंगाल हो रहा है वंचित॥
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “केन्द्र सरकार बंगाल उसकी सुविधाओं से वंचित कर रही है। कुछ लोग बंगाल का विकास नहीं चाहते हैं। वो कहते हैं कि बंगाल को पैसा नहीं देंगे, लेकिन आप को बात दूं यह बंगाल के लोगों की मेहनत का पैसा है। यह आम लोगों का पैसा है। यह बीजेपी का पैसा नहीं है। केंद्र को हमारे पैसे लौटाने होने। अगर केन्द्र पैसा नहीं देता है तो इसके खिलाफ आंदोलन होगा।” उन्होंने कहा,” 100 दिन का काम देना होगा। इसके खिलाफ आंदोलन होगा। केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। जनता सड़कों पर उतरेगी और केन्द्र से अपना जवाब मांगेगी।”
अपना अधिकार लेकर रहेंगे॥
ममता ने कहा,” हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। केन्द्र हमारे पैसे लेता है पर हमें पैसे नहीं देता, हम ऐसा नहीं होने देगें। केंद्र सरकार राज्य से जीएसटी ले जा रही है। लेकिन पैसे नहीं दे रही। ऐसे तो हम भी जीएसटी के पैसे रोक सकते हैं। केन्द्र विभिन्न योजनाओं के पैसे नहीं दे रही है। हमारा रोजगार छीना जा रहा है। हमारा अधिकार छीना जा रहा है लेकिन बंगाल को पता है कि अधिकार छीनने से मिलता है, मांगने से नहीं। हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे।”
राजा नहीं जनता का राज होगा॥
उन्होंने कहा, ” यहां कोई राजा देश नहीं चलाएगा। यहां की जनता राज चलाएगी। देश जनता के लिए है राजा के लिए नहीं। इसलिए राज भी जनता का होगा राजा का नहीं। ” उन्होंने आगे कहा,”राज्य का वह पैसा संवैधानिक अधिकार है। क्या गरीब लोग सहेंगे? सुभाष चंद्र बोस ने कहा कि अधिकार छीनकर लेना होगा। हम जानते हैं कि कैसे राज चलना है। जनता मेरे साथ है। मैं जनता को नेतृत्व दूंगी , लेकिन उनका अधिकार किसी को छीनने नहीं दूंगी।