New Delhi

आज नहीं होगा आफताब का नार्को टेस्ट।

Shraddha murder case: No narco test on Aftab on Monday, says FSL.

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज नहीं होगा। फोरेंसिक साइकोलॉजी डिवीजन हेड डॉ पुनीत पुरी​​​​​​​ ने बताया कि पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए व्यक्ति की अनुमति चाहिए होती है, कोर्ट ने टीम को नार्को टेस्ट की अनुमति दी है। अगर उन्हें आज कोर्ट के आदेश मिल जाते हैं तो 10 दिनों में पॉलीग्राफ, मनोविज्ञानिक और नार्को टेस्ट के सारे काम पूरे हो जाएंगे।

वहीं, FSL के एक और अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस का अनुरोध आ चुका है। एफएसएल की टीम तीन दिनों से इसपर काम कर रही है। नार्को टेस्ट करने से पहले कुछ मापदंड होते हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। आफताब मामले पर सहायक संचालक संजीव गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी।

आज कई लोगों से होगी मामले में पूछताछ॥

आज FSL की टीम रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल पहुंची। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस मुंबई स्थित ओजोन अस्पताल के डॉक्टर शिव प्रसाद शिंदे का बयान दर्ज करने भी पहुंची है। शिंदे वहीं डॉक्टर हैं, जिन्होंने 2020 के दिसंबर महीने में श्रद्धा के गले और पीठ में चोट के दर्द की शिकायत के बाद तीन दिन के लिए भर्ती की थी।

दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई के उस फाइव स्टार होटल में जाकर भी पूछताछ करेगी जहां पर आफताब ने शेफ के तौर पर इंटर्नशिप की थी। दिल्ली पुलिस को दो अधिकारी इस मामले में छानबीन करने के लिए वहां गए हैं, जिनमें से एक वसई में हैं।

नहीं होगा थर्ड डिग्री का इस्तेमाल॥

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 18 नवंबर को निर्देश दिया था। नार्को टेस्ट में आफताब अमीन पूनावाला से करीब 50 से ज्यादा सवाल पूछे जा सकते हैं। इस दौरान आफताब, उसके प्रोफेशनल करियर और श्रद्धा को लेकर सवाल किए जाएंगे। साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिन के अंदर नारकोटिक्स करने का आदेश दिया था। अदालत ने यह भी आदेश दिए थे कि आरोपी आफताब पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल न किया जाए।

हालांकि जब भी किसी आरोपी का नार्को टेस्ट करवाया जाता है, तब उसकी रजामंदी भी जरूरी होती है। इसी वजह से कोर्ट में उसकी सहमति से संबंधित सवाल पूछा गया था। नार्को टेस्ट में जो सवाल आफताब के पूछे जाने हैं उन सवालों की लिस्ट एबीपी न्यूज के पास है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मामले में आफताब से कौन से सच उगलवाए जाएंगे. किन सच में से आज पर्दा उठेगा।

Leave a Reply