Uttar PradeshVaranasi news

11 दिसंबर से यूपी में शुरु होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रयागराज से शुरुआत कर वाराणसी में समापन, जानें रूट।

Congress' Bharat Jodo Yatra will start in UP from December 11.

वाराणसी: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमिटी भी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के प्रयागराज के प्रांतीय कमिटी ने बताया कि प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक इस यात्रा का कार्यक्रम तय किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार संगम में स्नान करने के बाद यह यात्रा काशी तक होगी। 22 तारीख को काशी में यह यात्रा खत्म होगी, जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे शामिल हो सकते हैं। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के सभी बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी रहेंगे। वहीं दिल्ली एमसीडी चुनाव में कांग्रेस की हार पर कहा कि ये छोटा चुनाव था। इस चुनावी हार से भारत जोड़ो यात्रा की सफलता या विफलता को जोड़ना गलत है।

समापन पर काशी आएंगे खड़गे॥

कांग्रेस के प्रयागराज प्रांत के अध्यक्ष अजय राय ने एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत करते हुए बताया कि 11 दिसंबर से 22 दिसंबर तक प्रदेश के सभी प्रांत में यह भारत जोड़ो यात्रा की जाएगी। प्रयागराज प्रांत के लिए प्रयागराज में संगम स्नान के बाद मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के उपरांत यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में तमाम बुद्धिजीवी वर्ग के लोग ,कांग्रेस के कार्यकर्ता और आमजन जुड़ेंगे । 22 तारीख को इस यात्रा के समापन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी बनारस आएंगे।

एमसीडी का चुनाव छोटा॥

वहीं पत्रकारों ने जब अजय राय से एमसीडी चुनाव के नतीजों पर बात की तो अजय राय ने कहा कि जो वहां सत्ता में थे काम नहीं किया, उनको जनता ने हटा दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव एक छोटा चुनाव है, जिसे भारत जोड़ो यात्रा की सफलता या विफलता से जोड़ना गलत होगा। भारत जोड़ो यात्रा एक वैचारिक लड़ाई की यात्रा है जिसका उद्देश्य काफी बड़ा है। और भारत जोड़ो यात्रा समाज को जोड़ने की यात्रा है।

Leave a Reply