नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों को यूपी के बागपत से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ओलंपियन सुशील पहलवान के दो फरार साथी जोगिंदर काला और अंकित डबास को गिरफ्तार किया है। दोनों पहलवान सागर हत्या के बाद से फरार थे। पुलिस ने दोनों को बागपत यूपी से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 50- ₹50 हज़ार का इनाम रखा हुआ था।