बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अपनी अदाकारी से जहां लोगों का दिल पहले ही जीता हुआ है। वहीं उनके बेटे ने देश का नाम एक बार फिर से रोशन कर दिया है। आर माधवन के बेटे वेदांत ने एक्टिंग की दुनिया से दूर खेल में अपनी किस्मत आजमाई है। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गर्व महसूस करवाया है। आर माधवन ने अपने बेटे की बड़ी जीत को सभी के साथ शेयर किया है।
अभिनेता आर माधवन आज एक प्राउड डैड हैं। उनके बेटे वेदांत माधवन ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। एक्टर ने इस चैंपियनशिप के दौरान की अपने बेटे की कुछ तस्वीरों शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। 58वीं MILO/MAS मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में वेदांत ने भी पार्टिसिपेट किया था।
वेदांत माधवन ने हाल ही 58वीं MILO/MAS मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसमें वेदांत ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 और 1200 मीटर की तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। आर. माधवन बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर की। साथ ही कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें बेटे वेदांत गले में पांच गोल्ड मेडल लटकाए हैं। और तिरंगे के साथ पोज दे रहे हैं।
सूर्या से लेकर लारा दत्ता ने दी बधाई, बोले- गर्व है
इनमें से एक तस्वीर में वेदांत के साथ उनकी मां सरिता नजर आ रही हैं। आर. माधवन ने जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की, बधाई देने वालों का तांता लग गया। टिस्का चोपड़ा, लारा दत्ता, जुबैर खान से लेकर तमिल फिल्मों के स्टार सूर्या ने भी आर. माधवन को बधाई दी।
फरवरी में भी जीते थे 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल॥
इससे पहले वेदांत ने फरवरी 2023 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में 5 गोल्ड और सिल्वर समेत 7 मेडल जीते थे। इस चैंपियनशिप में वेदांत ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। मालूम हो कि आर. माधवन के बेटे वेदांत तैराक हैं और वह इसी में करियर बनाना चाहते हैं। साल 2022 में वेदांत ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल जीता था।