EducationNational

UPSC सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी: इशिता किशोर ने किया टॉप, बक्सर की गरिमा लोहिया को मिला दूसरा स्थान।

UPSC Civil Services Result 2022 out, Ishita Kishore tops exams.

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/exams-related-info/final-result पर इंटरव्यू दिए अभ्यर्थी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की इस साल की परीक्षा में भी महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा है।

इशिता किशोर

पहली रैंक इशिता किशोर को मिली है। जबकि दूसरे स्थान पर बक्सर की गरिमा लोहिया हैं। वहीं, तीसरी रैंक उमा हरथी की है। जबकि पांचवीं रैंक स्मृति मिश्रा की है।

कोन है इशिता किशोर.?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता किशोर ने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। इशिता, उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से की हैं। उन्हें मधुबनी पेंटिंग का शौक है।

इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है। इशिता का ग्रेजुएशन में ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल सांइस और इंटरनेशनल रिलेशन्स था। इसके बाद उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी की। लेकिन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तरफ ले आया और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

परिवार ने मुझे असीम समर्थन दिया: इशिता किशोर

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं, मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे। पिछले साल यानि कि 2021 की परीक्षा में श्रुति शर्मा ने किया था। टॉप-3 में शीर्ष लड़कियों का कब्जा था। अंकिता अग्रवाल ने एआईआर 2 और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

यूपीएससी की विज्ञप्ति के मुताबिक इस बार कुल 178 अभ्यर्थियों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। इनमें से 89 सामान्य वर्ग से, 28 ईडब्ल्यूएस से, 52 डीएसएम से 5 और 4 एससी और एसटी से हैं। रिजल्ट के मुताबिक इस बार 101 अभ्यर्थियों की फाइनल रिजल्ट जारी की गई है। इस वर्ष, IRTS को सिविल सेवा 2022 में वापस लेने के बाद, रिपोर्ट की गई रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 1022 कर दी गई थी।

आपको बता दें कि साक्षात्कार के समापन के दो से तीन दिनों के भीतर ही CSE ने परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे चेक करे यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2022 रिजल्ट॥

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल दिखेगी।
  • पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अगर आपका चयन हुआ होगा तो रोल नंबर दिख जाएगा।

इन अभ्यर्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह॥

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया था। इंटरव्यू का फाइनल फेज 18 मई को खत्म हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

यहां देखे लिस्ट:

Leave a Reply