रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले स्थित सलोन – जायस मार्ग पर टेढ़वा पुल के पास रविवार की सुबह छह बजे बोलेरो व पिकप की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सभी को सीएचसी ले गई। पिकअप चालक मौके से भाग निकला।
ऊंचाहार के उमरन निवासी संजीव शुक्ला एलआइसी एजेंट थे। रविवार की सुबह लगभग छह बजे वह फैजाबाद के लिए निकले। वहां एलआइसी के ही एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। उनके साथ बोलेरो में परिवार के ही विकास शुक्ला, शिव कुमार शुक्ला, संदीप तिवारी, सनी तिवारी और मटका सलोन के सुधीर तिवारी बैठे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे बबुरी के निकट सामने से आ रही पिकअप ने बोलेरो में टक्कर मार दी। चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाए।
बोलेरो 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को नसीराबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने संजीव और विकास को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीर दशा में रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक मौके से भाग निकला।