PunjabState

पंजाब- सीएम भगवंत मान का ऐलान- राज्य के हर गांव में निकाला जाएगा गणतंत्र दिवस परेड की झांकि।

Showcasing martyrs’ role in wars, govt to take 9 tableaux across Punjab.

नई दिल्ली। पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कर्तव्य पथ पर भी सेवा के जवान उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी करते हुए दिख रहे है। इसी बीच इसी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के संबंध में खास तैयारी की है।

भगवंत मन की सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली की परेड से पंजाब की झांकियों को लोकसभा चुनाव तक राज्य की हर गली और मोहल्ले में लेकर जाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए भगवंत मान सरकार का प्रचार करने का यह एक अलग तरीका है। पहले चरण में राज्य सरकार नौ झांकियों को तैयार कर रही है और अगले चरण में इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा ताकि पंजाब की झांकियां को पूरे प्रदेश में घुमाया जा सके। यह पूरी प्रक्रिया इस तरह से होगी जैसे गणतंत्र दिवस की परेड में झांकियां निकाली जाती है। इन झांकियों को ट्रॉली में सजाया जाएगा और हर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में इन्हें ले जाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक झांकी को हर गांव में 10 से 15 मिनट के लिए रखा जाएगा ताकि लोग इन झांकियां को अच्छे से देख सके।

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की योजना है कि दिल्ली के पंजाब भवन में भी एक झांकी को प्रदर्शित किया जाए। दिल्ली के विधायक इस झांकी को पंजाबी बहुल इलाकों में ले जा सकेंगे। माना जा रहा है कि इस वर्ष पंजाब सरकार पंजाब के शहीदों और बलिदानों की गाथा, नारी शक्ति और पंजाब की समृद्धि संस्कृति से संबंधित झांकी को शामिल कर सकती है।

बता दे कि राज्य सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब केंद्र सरकार ने और रक्षा मंत्रालय ने पंजाब की झांकी को रद्द कर दिया था। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि दिल्ली में होने वाले भारत पर्व में पंजाब की झांकी को भेजा जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड में जाकर ही शामिल न होने के बाद पंजाब सरकार ने यह फैसला किया है।

Leave a Reply