Uttar Pradesh

सीएम योगी ने अस्सी घाट पर जनसभा को किया संबोधित, बोलें- 2014 के पहले माफिया, आतंकी घटनाएं बन रही थी काशी की पहचान।

Varanasi- CM Yogi addresses public meeting at Assi Ghat, says Before 2014, mafia & terrorist incidents were becoming the identity of Kashi.

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी के अस्सी घाट पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने हर हर महादेव, भारत माता की जय, गंगे मइया, अन्नपूर्णा माई की जय और जय जय श्रीराम के उद्घोष से अपने संबोधन कि शुरुआत की। उन्होनें कहा कि याद करिए 2014 के पहले का काशी और उसके बाद का काशी याद करिए। हजारों वर्षों से सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही पूरी दुनिया में काशी की सांस्कृतिक झलक दिखती रही, मगर आजादी के बाद काशी की आकांक्षा को कांग्रेस ने इसका कायाकल्प नहीं किया। 2014 से पहले काशी उपेक्षाओं का दंश झेल रही थी। माफिया, आतंकी घटनाएं काशी की पहचान बन रही थी। मगर 2014 में मोदी को मां गंगा ने आशीर्वाद दिया उसके बाद नए भारत का नया उत्तर भारत और भव्य काशी व दिव्य काशी सामने है।

उन्होंने कहा कि काशी के नाथ बाबा विश्वनाथ को, मां गंगा और मां अन्नपूर्णा व कोतवाल को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि याद करिए इसी अस्सी घाट पर मोदी जी ने स्वच्छता का संदेश दिया, जो आंदोलन बन गया। मोदी जी ने इसकी शुरुआत यहीं से की। याद करिए काशी को काशी की पहचान दिलाने के लिए पीएम मोदी ने कहा था उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने गंगा को निर्मल बनाया। अब काशी के चारों ओर फोरलेन कनेक्टिविटी होती है। काशी का एयरपोर्ट सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट माना जाता है। देश का सबसे बड़ा रोपवे, मंदिरो का कायाकल्प किया गया। बाबा विश्वनाथ इंतजार कर ही रहे थे अपने भक्त मोदी का कब वो आएंगे और कब मंदिर बनेगा। अगर कहीं सर्वाधिक टूरिस्ट आ रहे हैं तो काशी में। काशी में आज क्या नहीं है। रेलवे का मॉडल, हाइवे सब कुछ काशी के पास है। वंदे भारत काशी के पास है।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था मां गंगा आस्था तो हैं ही। इसीलिए काशी से होकर क्रूज का संचालन हुआ है। अब रोपवे का निर्माण हो रहा है। कैंट से विश्वनाथ तक कुछ ही मिनट में तय कर लेंगे। इस नई काशी ने मोदी जी को चुना तो मोदी जी ने पूरे भारत का कायाकल्प कर दिया। पीएम मोदी के कार्यकाल में आतकंवाद का समाप्त हुआ। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत हुआ है। भारत के अंदर विकास का मॉडल क्या होना चाहिए। भारत आज एक मॉडल के रूप में विकसित हो गया। 2014 से पहले से सुबह समाचार पत्रों में घोटालों की खबरें आती थीं, शाम को आतकंवादी हमले की खबरें। आज स्थितियां बदल चुकी हैं।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस के समय विस्फोट में संकटमोचन पर हमला हुआ था। यहां की कचहरी पर हमला होता था। जब हम सरकार के सामने यह मुद्दा रखते थे तो वह कहती थी कि यह सीमा पार के हमले हैं। पाकिस्तान के अंदर दो हजार आतकंवाद मार दिए गए। अब दुश्मन के घर में भी भारत विरोधी तत्व सुरक्षित नहीं। यह नया भारत छेड़ेगा नहीं और छोड़ेगा भी नहीं। आज आप देखते होंगे व्यापारी से रंगदारी नहीं मांगी जा रही। उसे सम्मानित किया जा रहा है। 4 जून को फिर एक बार मोदी सरकार बनने पर व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। यहां अब कोई भूख से नहीं मरता है। इंडिया गठबंधन कहता है, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। इनसे कहना वहीं जाओ भीख भी नहीं मिलेगी। पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भुख से मर रहे हैं। हम आयुष्मान कार्ड चला रहे हैं। किसान को सम्मान निधि दे रहे, गरीबों के मकान बन गए हैं। अयोध्या में प्रभु राम का धाम, काशी विश्वनाथ धाम देखिए। सपा नेता कहते हैं मंदिर बेकार है। बेकार तुम्हरी बुद्धि हो गई है। अयोध्या जाकर देखो मोदी जी ने 500 वर्षों का इंतजार समाप्त कर दिया। यह हम काशीवासियों का गर्व है। जब कोई कहेगा 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ तो आप कहेंगे आपने ही मोदी जी को सांसद बनाया है। यह बोलने का अधिकार आपका है।

सीएम योगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन॥

शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विधिवत षोडशोपचार पूजन करनेके बाद वहां आए भक्तों से हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इसके बाद सर्किट हाउस के लिए निकले।

Leave a Reply