नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की मतगणना में कुछ ही घंटे का समय बचा है। मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इस बीच कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का आकलन करने के लिए विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं की मंगलवार शाम या बुधवार सुबह बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक मतगणना पूरी होने के बाद मंगलवार शाम तक INDIA ब्लॉक के शीर्ष नेताओं को दिल्ली में ही रहने को कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ शनिवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रिजल्ट घोषित होने के बाद INDIA ब्लॉक के नेता निश्चित रूप से मिलेंगे.” उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि यदि चुनाव रिजल्ट उनके खिलाफ गए तो विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दरअसल, विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि 543 लोकसभा सीटों में से 295 से ज़्यादा सीटें जीतकर INDIA ब्लॉक केंद्र में सत्ता में आ रहा है. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। सभी एग्जिट पोल ने भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया है। हालांकि विपक्षी नेताओं ने इन एग्जिट पोल्स को नकार दिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सूत्रों के बताया कि नतीजों के बाद INDIA ब्लॉक के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस मीटिंग में उम्मीद और असेसमेंट के आधार पर सीटें आती हैं तो अन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। वहीं अगर उम्मीद के हिसाब से सीटें नहीं आती हैं तो प्रदर्शन, प्रेस कांन्फ्रेंस, राष्ट्रपति से मुलाकात समेत अन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े करने की रणनीति पर विचार किया जा सकता है। हालांकि जयराम रमेश के एक्स पोस्ट में किसी भी तरह के प्रदर्शन आदि की बातों से इनकार किया गया है।
शनिवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हुई थी मीटिंग॥
बता दें कि सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के बीच शनिवार को INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक दिल्ली में हुई। इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295 सीट से ज्यादा जीतेगा। ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई थी। INDIA गठबंधन को किस राज्य से कितनी सीट मिलने की उम्मीद है, इसपर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में दावा हुआ है कि इंडिया ब्लॉक यूपी में 40, महाराष्ट्र में 24 सीट जीत सकता है।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP नेता शरद पवार, जीतेन्द्र अव्हाड, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, डीएमके से टी. आर. बालू, RJD से तेजस्वी यादव और संजय यादव, JMM से चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, CPI से डी. राजा, CPI(M) से सीताराम येचुरी, शिवसेना (उद्धव गुट) से अनिल देसाई, CPI (ML) से दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (एमएल) और बिहार की VIP पार्टी से मुकेश सहनी मौजूद रहे। हालांकि ममता बनर्जी ने इस बैठक से दूरी बनाई थी।
एग्जिट पोल में NDA को मिल रहा बहुमत॥
लोकसभा चुनाव को लेकर जारी अलग-अलग एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को सबसे आगे बताया गया है। यानी कि Exit Polls की मानें तो सरकार NDA ही बना रहा है, वहीं कुछ एग्जिट पोल्स तो 400 पार का भी दावा कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने भी चुनाव अभियानों में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया था। लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं।
Polls of Poll में नजर डालते हैं उन आंकड़ों पर, जो उन्होंने NDA, इंडिया गठबंधन और अन्य को दिए हैं। सभी एग्जिट पोल्स में NDA को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है तो वहीं, लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, सी वोटर, टुडेज चाणक्य इन सभी के एग्जिट पोल्स के मुताबिक़ NDA ही आगे है, हालांकि तीनों के सीटों के अनुमानित आंकड़े अलग-अलग हैं।
वही मेन स्ट्रीम मीडिया के कई न्यूज चैनल अपने एग्जिट पोल में अनुमान लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक रूप से तीसरी बार सत्ता में लौटेंगे। एनडीए को 350-380 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में एनडीए को 361-401 सीटें और इंडिया गठबंधन को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
सीवोटर एग्जिट पोल के सर्वे में सामने आया है कि, एनडीए 400 सीटों से पीछे रह जाएगी। सीवोटर एग्जिट पोल ने एनडीए को 353-383 सीटें दी हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन को 152-182 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। अन्य को 4 से 12 सीटें मिलने की संभावना है। वोट शेयर के मामले में, एनडीए को 45% वोट मिल सकते हैं जबकि इंडिया ब्लॉक को 40% वोट मिल सकते हैं। अन्य को 15 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है।
एग्जिट पोल के मुताबिक़ महाराष्ट्र के प्रमुख चुनावी मैदान में सीटों का एक बड़ा हिस्सा भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को मिलने की संभावना है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को महाराष्ट्र की 48 में से 28-32 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। मेगा एग्जिट पोल में एनडीए को 32-35 सीटें और अकेले बीजेपी को 20-23 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक को सिर्फ 15-18 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 6-8 सीटें मिलेंगी।
मेगा एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी इस बार दक्षिण में अच्छी खासी बढ़त बनाती दिख रही है। एग्जिट पोल में दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बीजेपी को 36-39 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 31-34 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 371-401 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 109-139 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सीएनएक्स एनडीए के लिए 400 से पार का अनुमान लगाने वाला पहला सर्वे बना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, विपक्ष का अनुमान है कि बीजेपी इस बार 200 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।
एम्जिट पोल के मुताबिक राज्यवार सीटों का अनुमान॥
एम्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गुजरात, एमपी,छत्तीसगढ़, हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड, समेत 8 राज्योंकी सभी सीटें जीत सकता है। वहीं, कर्नाटक, यूपी जैसेबड़े राज्यों में पिछला प्रदर्शन दोहरा सकता है। दूसरीतरफ, इंडिया महाराष्टर, बिहार, झारखंड, राजस्थानऔर हरियाणा में मजबूत होता दिख रहा है। ओडिशा,तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।
राजस्थान॥
एम्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में NDA को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा !.N.D.IA. को 3 सीटें मिल रही हैं।फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।2019 में राज्य की 25 में से 24 सीटें भाजपा ने जीतली थीं। एक सीट RLP को मिली थी। कांग्रेस का राज्यसे सफाया हो गया था।
मध्य प्रदेश॥
एम्जिट पोल के मुताबिक 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में NDA को 28-29 सीट मिलने जा रही हैं। इसके अलावा INDIAको 0-1 सीट मिलने जा रही हैं। 2019 में भाजपा ने29 में से 28 सीटें जीती थीं। मोदी लहर में कांग्रेस सिर्फछिंदवाड़ा सीट ही बचा पाई। यहां से पूर्व मुख्यमंत्रीकमलनाथ चुनाव जीते थे।
एम्जिट पोल के मुताबिक बिहार राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 7-10 सीटें इस चुनावमें INDIA को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा ০-2सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। 2019 में भाजपानीत NDA ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। भाजपा को17, JDU को 16 और LJP को 6 सीटें मिली थीं। लालूप्रसाद यादव की पार्टी RJD का सूपड़ा साफ हो गया था।कांग्रेस सिर्फ 2 सीट जीत पाई।
उत्तर प्रदेश॥
उत्तर प्रदेश में 5 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 68, कांग्रेस को 10 और अन्यको 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। पार्टी की बात करें तोइंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, अकेलेभाजपा को 64-67 सीरटें, कांग्रेस को 1-3 सी्े, अपनादल+ RLD+ सुभासपा मिलाकर 3-5 सीटें, सपा+TMCमिलाकर 7-9 सीटें और बसपा को 0-1 सीट मिलसकती हैं।
हालाकि लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो भाजपा को 62, बसपा 10, सपा 5, अपनादल (एस) 2 और कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत मिली थी। राहुल गांधी अमेठी सीट से हार गए थे।
छत्तीसगढ़॥
एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है।
अगर लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो भाजपा को यहां 9 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। तब यहां कांग्रेस की सरकार थी। वर्तमान में यहा भाजपा की सरकार है।
5 सर्वे एजेंसियों के एम्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली बीजेपी को 6 और !.N.D.IA को 1 सीट मिलती दिख रही हैं।
पश्चिम बंगाल॥
5 सर्वे एजेसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में NDA को 26, ममता बनर्जीं की पार्टी TMCको 15 और कांग्रेस-लेफ्ट को 1 सीट मिलती दिख रही
हरियाणा॥
एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में इस बार भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है। NDA को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि,INDIA ब्लॉक को 3 सीटें मिल रही हैं। भाजपा ने यहां10 में से 10 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को यहां एक भीसीट नहीं मिल पाई। उनके दिग्गज नेता तक चुनाव हारगए थे। फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है।
तमिलनाड़ु॥
तमिलनाड़ु दक्षिण का सबसे बड़ा राज्य है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां BJP अभी शून्य पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा रैलियां यही की हैं। आखिरी फेज की वोटिंग से पहले भी वे दो दिन के ध्यान के लिए विवेकानंद रॉकमेमोरियल तमिलनाडु के ही कन्याकुमारी में है। राज्य की 39 सीटों में से DMK को16-18 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को इस बार 6-8 सीट मिलने के आसार हैं। BJP को 5 से 7 मिल सकतीहै। AIADMK को 0-1 सीट मिलती नजर आ रही है।वहीं, अन्य के खातों में 8-10 सीटें जाती दिख रही हैं।
जम्मू-कश्मीर॥
एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों में से भाजपा को 2 और नेशनल कॉन्रेंस को 3 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं लद्दाख में भी कांग्रेस इस बार भाजपा पर बढ़त बनाती हुई दिख रही है। लद्दाख की एक सीट पर 2019 में जम्मू एवं कश्मीर में लोकसभा की 6 सीटें थीं। तब भाजपा ने 3 और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 3 सीटें जीती थीं। लद्दाख में 2019 में भाजपा ने एकमात्र सीट जीती थी।
नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्य: देश के 7 पूर्वतिर राज्य-अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय,त्रिपुरा, नगालैंड- में कुल 25 सीटें हैं एबीपी- सी-वोट्र्ससर्वे के मुताबिक इन 25 सीटों में से NDA को 16-21,I.N.D.I.A को 3-7 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने काअनुमान है। असम में 2019 में भाजपा को 9, कांग्रेसको 3, AIUDF और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली थी। अरुणाचल में 2019 में भाजपा ने यहां दोनों सीटें अपने नाम की थीं। मणिपुर में 2019 में एक सीट भाजपा औरएक सीट उसकी सहयोगी पार्टी NPF को मिली थी। मणिपुर में पिछले साल कुकी और मैतेई समुदाय के बीचहिंसा के बाद से दोनों सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है।मेघालय में 2019 में कांग्रेस ने एक और NPEP ने एकसीट जीती थी। त्रिपुरा में 2019 में राज्य की दोनों सीटेंभाजपा के खाते में गई थीं।
कर्नाटक॥
कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में एग्जिट पोल के मुताबिक़ भाजपा को 18 से 22 सीरटें मिलती दिख रही हैं। वहीं , कांग्रेस को 4से 8 सीट मिल रही है। जबकि जेडीएस को 1 से 3 सीटमिलती दिख रही है। भाजपा का एकमात्र दक्षिण का गढ़माने जाने वाले कर्नाटक में 2019 में पार्टी को 25 सीटेंमिलीं। कांग्रेस, JDS और निर्दलीय एक-एक सीट हीजीत पाई।
तेलंगाना॥
तेलंगाना में ए्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में 17 सीटों में से बीजेपी को 7-10 सीटें और कांग्रेस को पांचसे आठ सीटें मिलने का अनुमान है। बीआरएस औरएआईएमआईएम के भी तीन से पांच सीटें जीतने कीउम्मीद है। 2019 में तब सत्ता में रही BRS ने सबसेज्यादा 9 सीट्टे जीतीं। इसके बाद भाजपा को 4, कांग्रेसको 3 और AIMIM को 1 सीट मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश राज्य की 25 में से 22 सीटें सत्ताधारी जगनमोहन रेडुड़ी की पार्टी YSRCP ने जीतीं। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायड़ की पा्टीं TDP को 3 सीटें ही मिल पाई। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।
उत्तराखंड॥
5 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में NDA यानी भाजपा को 4-5 सी्टे, I.N.D.I.A. यानी कांग्रेस को 0-1 सीट और अन्य को 00 सीटें मिलती दिख रही हैं। 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 5 सीटेंजीती थीं। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। तब सत्तामें भाजपा ही थी। वर्तमान में भी राज्य में भाजपा की ही सरकार हैं।
ओडिशा॥
एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा में भाजपा जबरदस्त सीटं हासिल करने जा रही है। राज्य में लोकसभा की 21 सीटें हैं औरएनडीए को इनमें 18-20 सीटें मिलती नजर अ रही है। सत्ताधारी BJD को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। वहींइंडिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिल रही है। 2019 में राज्य की 21 में से 12 सीटे सत्ताधारी BJD ने जीती थीं। भाजपा को 8 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।
पंजाब॥
एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 13 में से 2 सीटें एनडीए गठबंधन और इंडिया ब्लॉक की कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP को 4 सीटें, शिरोमणि अकाली दल और अन्यको 2 सीट मिलने का अनुमान है। 2019 में कांग्रेस को यहां से 8, शिरोमणि अकाली दल को 2, भाजपा को 2और आम आदमी पार्टी (AAP) को एक सीट मिली थी। वर्तमान में AAP यहां सत्ता में है।
गुजरात॥
एग्जिट पोल के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में गुजरात में भाजपा एक बार फिर से क्लीन स्वीप करती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी 1सीट (सूरत) निर्विरोध जीत चुकी है। 2019 में भजपाने यहां 26 की 26 सीटें जीतीं । इस बार सूरत से कांग्रेसप्रत्याशी का पर्चा रद्द होने और अन्य प्रत्याशियों के नामवापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके
हिमाचल॥
5 सर्वे एजैंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में बीजेपी को 3 कांग्रेस को 01 सीट मिलती दिख रही हैं। 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 4 सीटें जीती थीं।कोर्ग्रेस का सफाया हो गया था। तब राज्य में भाजपा की सरकार थी, वर्तमान में कांग्रेस सत्ता में है।
गोवा॥
गोवा की दो लोकसभा सीटों में से एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को एक और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। 2019 में गोवा में भाजपा को एक और एक सीट कांग्रेस ने जीती थी। वर्तमान में यहा भाजपा की सरकार हैं।
केरल॥
केरल में INDIA आलायंस के दो धड़े हैं- UDF औरLDF जिसमें आपस में फाइट होती थी। पर इस बार बीजेपी ने इस फाइट को तीसरा एंगल दे दिया। यहांUDF को 13 से 15 सीट मिल सरकती है। वहीं, LDFको 3-5 सीटें तो B|P+ को 1-3 मिलती नजर आ रहीहै। केरल में UDF में कांग्रेस, IUML, केरल कांग्रेस,RSP शामिल है। वहीं, LDF में CPIM, CPI, फॉरवर्ड ब्लॉक, केरल कांग्रेस (M) शामिल है। बीजेपी BDJS केसाथ चुनाव लड़ रही है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में NDA यानी भाजपा को सीट मिल रही है। दादर नगर हवेली में 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी नेजीत दर्ज की थी। दमन दीव में 2019 में भाजपा ने जीतदर्ज की थी।
चंडीगढ़॥
चंडीगढ़ के एग्जिट पोल में दो सर्व अलग-अलग अनुमानजता रहे हैं। एक में भाजपा और एक में कांग्रेस प्रत्याशीको बढ़त मिलती हुई दिख रही है। 2019 में भाजपा नेयहां जीत दर्ज की थी। पुड्चेरी की एकमात्र लोकसभासीट पर इस बार भाजपा को फायदा मिलता दिख रहाहै। पुड़चेरी 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां से जीत दर्जकी थी।
अंडमान-निकोबार॥
अंडमान-निकोबार में 5 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 1 सीट, कांग्रेस और अन्य को एकभी सीट नहीं मिल रही है। अंडमान में 2019 में कांग्रेसने जीत दर्ज की थी। लक्षद्दीप के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। 2019 में यहां NCP ने जीत दर्ज की थी।
बता दें कि एग्जिट पोल से पहले ही देश के 10 सट्टा बाजारों ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। इनमें राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार, कोलकाता, इंदौर, अहमदाबाद, कानपुर और मुंबई का सट्टा बाजार अहम हैं। ज्यादातर सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक इंडिया अलायंस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
फलोदी सट्टा बाजार में किसको कितनी सीट?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि बीजेपी को आगामी चुनाव में 209 से 212 सीटें जीत सकती है, जबकि एनडीए को कुल 253 सीटें मिलने की संभावना है हुई बता रहे हैं। वहीं, इंडिया ब्लॉक को 246 सीटें और कांग्रेस को 117 मिल सकती हैं।
पालनपुर सट्टा बाजार का अनुमान॥
पालनपुर सट्टा बाजार ने बीजेपी को 216 सीटें दी हैं, जबकि एनडीए को 247 सीटें मिलने का अनुमान। वहीं, पालनपुर सट्टा बाजार इंडिया ब्लॉक के 225 सीटें और कांग्रेस को 112 सीट मिलने की भविष्यवाणी की।
करनाल सट्टा बाजार में एनडीए को 263 सीट॥
करनाल सट्टा बाजार ने एनडीए को 263 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 231 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक बीजेपी अपने दम पर 235 औक कांग्रेस 108 सीट नें सफल हो सकती है।
इंदौर सराफ में एनडीए को बहुमत॥
इंदौर सराफ का अनुमान है कि इस बार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिल सकता है। वहीं, बीजेपी अकेले 260 सीट जीत सकती है। इंदौर सराफ के अनुमान के अनुसार इंडिया ब्लॉक को चुनाव में 231 और कांग्रेस को 108 सीट मिलने की उम्मीद है।
क्या कहता है बेलगाम सट्टा बजारा॥
बेलगाम सट्टा बजारा ने भविष्यवाणी की है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 223 और एनडीए को 265 सीट मिल सकती हैं, जबकि इंडिया अलायंस को 230 और कांग्रेस को अकेले 120 सीट मिलने का अनुमान है।
कोलकाता का सट्टा बाजार॥
कोलकाता का सट्टा बाजार में बीजेपी को 218 सीटें, एनडीए को 261 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 128 और इंडिया ब्लॉक को 228 मिलने का अनुमान है। वहीं, विजयवाड़ा सट्टा बाजार का अनुमान है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 224 और एनडीए 252 सीट जीत सकती है, जबकि कांग्रेस के 121 और इंडिया ब्लॉक की 237 सीट जीतने का अनुमान है।
मुंबई सट्टा बाजार॥
मुंबई सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को अकेले 295 से 305 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मुंबई सट्टा बाजार के अनुसार बीजेपी के लिए अकेले 350 सीटें जीतना भी मुश्किल है।