Lok Sabha Election Result 2024National

अबकी बार NDA सरकार, अपने दम पर BJP बहुमत से दूर, राहुल गांधी गांधी बोले- ‘ये इंडिया गठबंधन की जीत।

'This is the victory of India alliance,' says Rahul Gandhi.

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में 543 में से 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग द्बारा जारी नतीजों और रुझानों में एनडीए 291 और INDIA गठबंधन 233 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो समाजवादी पार्टी से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिखी। राज्य के 80 लोक सभा सीटों में सपा 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन आगे है। जहां बीजेपी अपने दम पर बहुमत से दूर दिख रही है, वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन नतीजों से उत्साहित है। नतीजों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की जनता अपने संविधान के लिए एक साथ खड़े होकर लड़ेगी, ये सच साबित हुआ।

कांग्रेस नेता ने कहा, मैं इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों और नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने संविधान को बचाने के लिए पहला कदम ले लिया है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने इंडिया गठबंधन के नेताओं का आदर किया और जहां भी गठबंधन रहा हम एक होकर लड़े। इंडिया गठबंधन ने देश को नया विजन दे दिया है। ये जीत इंडिया गठबंधन की जीत है।

चुनाव आयोग द्बारा जारी डेटा के मुताबिक़ रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। आंध्र प्रदेश में टीडीपी (जो कि 16 सीटों पर आगे चल रही है) और बिहार में जेडीयू (जो कि 13 सीटों पर आगे चल रही है) अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते अब नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू सरकार बनाने में ये किंग मेकर की भूमिका में रह सकते हैं। इसी के बीच अब गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं।

Leave a Reply