Lok Sabha Election Result 2024National

स्मृति ईरानी से मुरलीधरन तक…, मोदी सरकार के इन मंत्रियों को मिली शिकस्त, देखें लिस्ट।

Smriti Irani To V. Muraleedharan, Union Ministers Who Lost 2024 Polls.

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के जो नतीजें सामने आए हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नही छू पाई। नतीजों के सामने आने के बाद पीएम मोदी का 400 पार का नारा पूरी तरह हवा हो गया हैं। एग्जिट पोल्स से लेकर तमाम एक्सपर्ट्स के दावे और आंकड़े पूरी तरह फेल हो गए हैं। 400 पार का लक्ष्य रखने वाला गठबंधन 300 सीटें भी नहीं हासिल कर सका।

बीजेपी के कई सीटिंग सांसद तो चुनाव हारे ही, कई मंत्री भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। आइए एक नज़र डालते हैं मोदी के मंत्रियों की उस लिस्ट पर जो चुनाव हार गए हैं।

पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल चार मंत्री भी चुनाव हार चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अमेठी से स्मृति ईरानी और चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, बिहार में आरा से राज कुमार सिंह और झारखंड में खूंटी से अर्जुन मुंडा को हार का सामना करना पड़ा है।

स्मृति ईरानी॥

मोदी सरकार की सबसे फायरब्रैंड मंत्रियों में से एक स्मृति को किशोरी लाल शर्मा ने हराया। 2019 में राहुल गांधी को हराकर सांसद बनने वाली स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री भी रहीं, लेकिन 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्मृति को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने 167196 वोट से हराया। किशोरी लाल ने 539228 वोट हासिल किए। वहीं, स्मृति ईरानी 372032 वोट ही हासिल कर सकीं। किशोरी लाल ने 54.99 फीसदी वोट हासिल किए और सांसद चुने गए। वहीं, स्मृति ईरानी 37.94 फीसदी वोट ही हासिल कर सकीं। बहुजन समाज पार्टी के नन्हें सिंह चौहान ने 3.52 फीसदी वोट हासिल किए और तीसरे नंबर पर रहे।

अजय कुमार टेनी॥

उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों शुमार खीरी लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने जीत दर्ज की है। खीरी सीट पर अजय मिश्र टेनी को 521954 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं।

अजय मिश्र टेनी को मोदी 2.0 में गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। टेनी तब चर्चा में आए जब उनके बेटे आशीष मिश्रा पर किसान आंदोलन के दौरान किसानों को कुचलने के आरोप लगे। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यूपी के लखीमपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को थार गाड़ी कुचलते हुए निकल गई थी। आरोप लगे कि इस गाड़ी को आशीष मिश्रा चला रहे थे।

डॉ. महेंद्र नाथ पांडे॥

बिरेंद्र सिंह से हारे डॉ. महेंद्र नाथ। उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट पर बिरेंद्र सिंह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को 21565 वोट से हराया। डॉ. महेंद्र नाथ को 452911 वोट मिले, जबकि बिरेंद्र सिंह को 474476 वोट मिले। बिरेंद्र ने 42.5 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। वहीं, डॉ. महेंद्र का वोट शेयर 40.57 फीसदी रहा। बसपा उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार मौर्य ने 159903 वोट हासिल किए। उनका वोट शेयर 14.32 फीसदी रहा।

राज कुमार सिंह॥

राज कुमार सिंह भी हारे। बिहार की आरा लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी के सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह को हरा दिया। राज कुमार सिंह को 457663 वोट मिले और उनका वोट शेयर 42.76 फीसदी रहा। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी के सुदामा प्रसाद को 517195 वोट मिले और उनका वोट शेयर 48.32 फीसदी रहा। सुदामा ने 59519 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

अर्जुन मुंडा॥

खूंटी से अर्जुन मुंडा भी हारे। झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने 149675 वोट से हराया। काली चरण ने 54.62 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 511647 वोट हासिल किए। वहीं, अर्जुन मुंडा 38.64 फीसदी वोट शेयर के साथ 361972 वोट ही हासिल कर सके।

कौशल किशोर॥

मोदी सरकार में राज्य मंत्री और लखनऊ के बगल वाली मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर चुनाव हार गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी ने 70 हजार 292 मतों से हराया। सपा प्रत्याशी को 6 लाख 67 हजार 869 मत मिले। वहीं, भाजपा सांसद कौशल किशोर को 5 लाख 97 हजार 577 मत प्राप्त हुए।

आरके सिंह॥

2017 से देश के बिजली विभाग का जिम्मा संभाल रहे आरके सिंह बिहार की आरा सीट से चुनाव हार गए हैं। केंद्रीय मंत्री रहते उन्हें हार का मुंहदेखना पड़ा। आरके सिंह को CPI (ML) के सुदामा प्रसाद ने हराया। आरके सिंह को 4 लाख 69 हजार 574 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्धंदी सुदामा प्रसाद 5,29,382 मत बटोरने में कामयाब रहे। हार जीत का अंतर 59808 रहा।

आरके सिंह पिछले दो बार से इस सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंच रहे थे। आरके सिंह देश के पूर्व गृह सचिव भी रह चुके हैं। 2013 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। आरके सिंह की गिनती मोदी के पसंदीदा मंत्रियों की जाती रही। आरा में उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराज़गी की खबरें आईं लेकिन उनका टिकट नहीं कटा। पर नतीजा ये हुआ कि वो चुनाव हार गए।

साध्वी निरंजन ज्योति॥

फतेहपुर सीट से सींटिग सांसद और मोदी सरकार में मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव हार गई हैं। उन्हें सपा के नरेश उत्तम पटेल ने 33870 वोटों से शिकस्त दी है। वो पिछले 2014 से इस सीट से सांसद रही हैं। और मोदी सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में राज्य मंत्री रह चुकी हैं। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को 499359 वोट मिले हैं। जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को 465489 वोट मिले हैं।

अर्जुन मुंडा॥

झारखंड से आने वाले मुंडा मोदी सरकार में ट्राइबल मिनिस्टर रहे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से करारी शिकस्त दी है। अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले। वहीं कालीचरण मुंडा को 511647 वोट मिले.

निशिथ प्रमाणिक॥

पश्चिम बंगाल की कूचबिहार सीट से चुनाव लड़ रहे निशिथ प्रमाणिक चुनाव हार गए हैं। वो अमित शाह के अंडर राज्य मंत्री थे। उन्हें ममता की पार्टी के जगदीश चंद्र बर्मा ने हरा दिया है। बसुनिया ने 39250 मतों के साथ जीत हासिल की. उन्हें 788375 मत मिले हैं। जबकि निशीथ प्रमाणिक को 749125से संतोष करना पड़ा।

कैलाश चौधरी॥

इस चुनाव में राजस्थान की सबसे चर्चित सीट रही बाड़मेर सीट। इस सीट को हॉट सीट बनाया रविंद्र सिंह भाटी ने। भाटी ने बीजेपी से टिकट मांगा था। पार्टी ने नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर दिया। भाटी के इस कदम ने बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया। लेकिन भाटी हार गए। और मोदी सरकार के मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर पहुंच गए। यहां से कांग्रेस के उम्मेदराम बेनीवाल सांसद बने।

उम्मेदराम बेनीवाल को कुल 7,04,676 वोट मिले हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी और शिव सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को 1,18,176 से हराया है। भाटी को 5 लाख 86 हजार 500 वोट मिला। यहां भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को 2,86,733 वोट मिले हैं।

रावसाहब दादाराव॥

रेल राज्य मंत्री रावसाहब दादाराव चुनाव हार गए हैं। वो पांच बार से महाराष्ट्र की जालना सीट से चुनकर आते रहे हैं। लेकिन 2024 में कांग्रेस के कल्याण वैजीनाथराव ने उन्हें 1,09,958 वोट के अंतर हरा दिया। वैजिनाथराव को 6,07,897 वोट मिले हैं। बीजेपी के दादाराव को 4,97,939 वोट मिले।

एल मुरुगन॥

तमिलनाडु के नीलगिरी सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन हार गए हैं। उन्हें DMK के ए राजा ने हरा दिया है। ए. राजा को कुल 47,3,212 वोट मिले हैं। वही बीजेपी के एल, मुरुगन को 23,2,627 वोट मिले जबकि एआईएडीएमके के उम्मीदवार डी. लोकेश को 22,0,230 वोट मिले।

राजीव चंद्रशेखर॥

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मोदी सरकार में मंत्री राजीव चंद्रशेखर हार गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर इस सीट से पिछले 3 बार से चुनाव जीतते आ रहे थे। बीजेपी ने चुनावी जुआं खेलते हुए चंद्रशेखर को थरूर के खिलाफ उतारा था। लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया। राजीव चंद्रशेखर चुनाव हार गए। मोदी सरकार में वो इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। शशि थरूर को 358155 और चंद्रशेखर को 342078 वोट मिले, जबकि पन्नियन 247648 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वी मुरलीधरन॥

केरल की अटिंगल सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन हार गए हैं। चुनाव में वो तीसरे स्थान पर रहे। जहां कांग्रेस के अदूर प्रकाश को 328051 वोट मिले। वही CPM के वी जॉय ने 327366 वोट हासिल किया। वी मुरलीधरण 311779 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

Leave a Reply