CityUP News

आकाशीय बिजली गिरने से आगरा के लाल की मौत।

Army soldier killed in lightning strike in Ladakh.

आगरा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सीमा पर तैनात उत्तर प्रदेश के आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के सैन्यकर्मी लोकेंद्र सिंह तोमर की मौत शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी लोकेंद्र के परिजनों को शनिवार सुबह मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।

पिनाहट थाना के चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि रविवार देर रात तक सेना के जवान का शव गांव पहुंचेगा। मिली जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली के पछाय थोक निवासी महाराज सिंह तोमर का पुत्र लोकेंद्र सिंह तोमर (30) करीब पांच वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। तोमर की ड्यूटी लद्दाख सीमा पर लगी थी।

प्राप्त सूचना के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से ड्यूटी पर तैनात लोकेंद्र तोमर की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसकी सूचना तत्काल सेना के अधिकारियों को दी गयी। करीब पांच वर्ष पूर्व लोकेंद्र तोमर की शादी हुई थी। उनके एक तीन वर्ष की पुत्री और एक वर्ष का पुत्र है।

Leave a Reply